
“जनता लालू-राबड़ी शासन की अराजकता भूल नहीं सकती” – राजनाथ सिंह
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने नीतीश कुमार को ईमानदार और विकासशील नेता बताते हुए एनडीए सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं तथा जनता से बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने की अपील की.
















