
झारखंड सरकार की मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 की घोषणा, विद्यार्थी जनवरी में कर सकेंगे आवेदन
झारखंड सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 की आधिकारिक सूचना जारी की है. आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी. मान्यता प्राप्त संस्थानों के 10वीं में अध्ययनरत या उत्तीर्ण ST, SC और OBC छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.















