
डायल 112 की पुलिस पर लगा बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, मामले की जांच में जुटे सदर SDPO
सहरसा के पतरघट में घर के दरवाजे के पास जलावन की लकड़ी रखने पर हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मामले में मृतक के बेटे ने मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस पर धक्का-मुक्की और पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है.















