MP: स्टॉफ कमी से महिला की रास्ते में डिलीवरी ! परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था लेकिन स्टाफ की कमी के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया. इस दौरान उसे जिला अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन उसकी रास्ते में ही डिलीवरी हो गई.

Burhanpur / Madhya Pradesh (Report By- Nitin Mondhe): एमपी के बुरहानपुर जिले से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के एक गर्भवती ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया. इस घटना के बाद परिजन आक्रोश में है. मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्टाफ की कमी और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण महिला की रास्ते में ही डिलीवरी हो गई.
दरअसल, शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन स्टाफ की कमी के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया. इस दौरान उसे जिला अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन उसकी रास्ते में ही डिलीवरी हो गई. परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
गर्भवती महिला के पति नरेश गवले ने बताया कि वह अपनी पत्नी को ग्राम दापोरा से शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे अस्पताल में उपचार न मिलने पर और स्टाफ की कमी के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन रास्ते में ही उसकी डिलीवरी हो गई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में ना तो कोई डॉक्टर मौजूद थे और ना ही स्टाफ ने उचित ध्यान दिया.
वहीं, इस संबंध में सीबीएमओ शाहपुर के डॉक्टर अरुण कुमार ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है उन्होंने कहा कि महिला के रास्ते में डिलीवरी होने के बाद उसे वापस लाया गया था और हमने यहां से जिला अस्पताल रेफर किया था. हालांकि डॉ अरुण कुमार सिंह ने अस्पताल में स्टाफ की कमी को स्वीकार किया. और बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस पद पर नए हैं और उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश में नेग के 500 रुपए को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी के दो दिन बाद बाजार से गहने लेकर रफूचक्कर हो गई लुटेरी दुल्हन, डेढ़ लाख लेकर बिचौलिये ने कराई थी शादी







