बिहार में सम्राट मॉडल की एंट्री ! अपराधियों पर टूटा सरकार का कहर
अपराध पर लगाम कसने के लिए बिहार सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है. भागलपुर की हालिया घटना में महज 12 घंटे के भीतर अपराधियों के एनकाउंटर ने पूरे सूबे में सख्त संदेश दे दिया है.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): बिहार में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. अपराध पर लगाम कसने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है. भागलपुर की हालिया घटना में महज 12 घंटे के भीतर अपराधियों के एनकाउंटर ने पूरे सूबे में सख्त संदेश दे दिया है, जिसके बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.
इसी बीच सम्राट मॉडल को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है. जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने सरकार के कदमों का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में कानून का राज कायम रहेगा और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में कौन सा मॉडल लागू होगा, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. जरूरत पड़ने पर अपराध नियंत्रण के लिए योगी मॉडल पर भी फैसला लिया जा सकता है. वहीं विकास के लिए उन्होंने नीतीश मॉडल को बिहार के लिए सबसे बेहतर बताया.
उधर पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया है. सांसद ने कहा कि इस बार बंगाल में कमल खिलेगा और ममता बनर्जी सरकार का अंत होगा, क्योंकि जनता बदलाव चाहती है. अब देखना होगा कि बिहार में सम्राट मॉडल कितना असर दिखाता है और क्या आने वाले दिनों में अपराध पर पूरी तरह लगाम लग पाती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

DJ में डांस को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 5 राउंड फायरिंग हुई, एक को लगी गोली

मोतिहारी में ‘4 मिनट का खेल’...थाने से चंद कदम दूर ATM से चोरों ने उड़ाए 36.37 लाख, पुलिस के हाथ अब भी खाली !







