बेतिया में मौसा ने रिश्ते को किया तार-तार ! साली की बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा
बेतिया में मौसा ने अपने साली की बेटी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है. मामले में पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराकर अपने मौसा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Bettiah / Bihar (Report By- Arjun Bhartiya): बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले स्थित बेतिया से मौसा-भांजी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक शर्मनाक खबर सामने आई है. यह पूरा मामला नरकटियागंज नगर के एक मुहल्ले का है जहां एक व्यक्ति पर अपनी साली की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता एक सरकारी शिक्षिका है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला दो महीने पहले का बताया जा रहा है. मामले में पीड़ित शिक्षिका ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें उसने अपने ही मौसा बृजेश कुमार गुप्ता को दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 3 साल पहले वह शिक्षिका के पद पर कार्यरत हुई थी और अपने मौसा के घर रहकर पठन पाठन कराने स्कूल जाती थी.
करीब दो माह पहले होली पर्व पर उसकी मौसी अपने मायके चली गयी। घर मे अकेली पाकर उसके मौसा ने जबरन उसके साथ आपत्तिजनक बातचीत करते हुए उसके साथ संबंध बनाया. विरोध करने पर उसके द्वारा गलत-गलत शब्द और ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाकर ब्लैक मेल किया जाने लगा. जिसके बाद उसने अपने मौसा का घर छोड़ दिया और इसके बाद वह दूसरी जगह पर रहने लगी. 
वाबजूद इसके स्कूल जाने के दौरान उसके मौसा द्वारा उसके साथ लगातार छेड़छाड़ किया जाने लगा जिससे तंग आकर उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. वहीं इस मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज करते हुए शिक्षिका के आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

DJ में डांस को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 5 राउंड फायरिंग हुई, एक को लगी गोली

मोतिहारी में ‘4 मिनट का खेल’...थाने से चंद कदम दूर ATM से चोरों ने उड़ाए 36.37 लाख, पुलिस के हाथ अब भी खाली !







