
10-10 हजार में नहीं खरीदा वोट तो बाकी के 2-2 लाख देकर पूरा करे अपना वादा : प्रशांत किशोर
जनसुराज के कर्ता-धर्ता प्रशांत किशोर ने प्रेस-वार्ता के दौरान नीतीश सरकार को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि यदि एनडीए ने 10-10 हजार रकम महिलाओं के खाते में किसी योजना के तहत दिया है, तो स्वरोजगार हेतु देने का वादा किया गया बाकी के 2-2 लाख रु. अगले 6 माह में ट्रांसफर करें. गांधी आश्रम में एक दिन का उपवास रखने की भी बात कही.














