Bihar Matric Result (Shekhpura): मैट्रिक परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी किया गया है. जारी मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में शेखपुरा के नौ छात्र छात्राओं ने अपनी जगह टॉप-10 में बना ली है. जिसमें प्रिंस कुमार-485, रैंक-6 (राजराजेश्वर), आदित्य कुमार-485 रैंक-6 (राजराजेश्वर), संजीत कुमार-484 रैंक-7 (रामरायपुर), अमृता सिंह-483 रैंक-8 (कपासी), रोहित-482 रैंक-8 (राजराजेश्वर), मोहित 482 रैंक-8 (राजराजेश्वर) और रैंक-10 में कोमल कुमारी-481 (चकंदरा), स्नेहा कुमारी 481 (लहना) तथा राजवीर कुमार-481(इस्लामिया) शामिल हैं.
रिजल्ट के बाद टॉप-7 में अपनी जगह बनाने के बाद सदर प्रखंड के बाजिदपुर गांव निवासी संजीत कुमार के परिजन और शिक्षक काफी खुश हैं. सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं. टॉपर छात्र संजीत कुमार आईआईटी में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाकर देश के विकास करने की बात कही है. जबकि संजीत के शिक्षक बबलू ने बताया कि छात्र काफी होनहार है. उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु हो गई, फिर भी पढ़ाई की एहमियत को समझा और लगन बरकरार रखी. इसी लगन का नतीजा है यह बाहतरीन रिजल्ट.
वहीं टॉप 10 के राजवीर के घर और गांव में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. राजवीर आगे यूपीएससी में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
रिपोर्ट: रंजन कुमार









