
दिवालिया प्रक्रिया में पहुंची Reliance Home Finance: 30 नवंबर तक संभावित खरीदारों से बोलियां आमंत्रित
कभी अनिल अंबानी की प्रमुख कंपनियों में रही रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) अब दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है. कंपनी ने फॉर्म-G जी जारी करते हुए संभावित खरीदारों से 30 नवंबर तक बोलियां आमंत्रित की हैं. यह कदम समाधान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण का संकेत माना जा रहा है.














