
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: जनसुराज पार्टी को सौंप देंगे अपनी चल-अचल संपत्ति
जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने अपना दिल्ली स्थित मकान छोड़कर सारी चल-अचल संपत्ति पार्टी को दान कर देने की बात कही है. उनका फैसला यह भी है कि आने वाले 5 वर्षों में होने वाली उनकी कमाई का भी 90 फीसदी हिस्सा पार्टी के ही फंड में दे दिया जाएगा.














