
सेंसेक्स–निफ्टी में जबरदस्त उछाल! फेड रेट कट के संकेत से निवेशकों में जोश
26 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई. सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 26,200 के पार बंद हुआ. फेड की संभावित रेट कट, कच्चे तेल की गिरावट और वैश्विक बाजारों की मजबूती से निवेशकों में जबरदस्त उत्साह दिखा.














