Bhagalpur (Bihar): भागलपुर जिले में खेलते-खेलते दो बच्चे पानी से भरे एक गड्ढे में डूब गए जिससे दोनों की मौत हो गई. पूरा मामला महेश्वरी पंचायत के मोतीचक NM ईट भट्ठा का है जहां दो बच्चे ईट भट्ठा के पास स्थित एक गड्ढे में डूब गए. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद बच्चों के परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए आनन फानन रेफरल अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
घटना के संबंध में मृतक बच्चों के परिजन मुंनीलाल सदा ने बताया कि, वे मोतीचक एन एम ईंट भट्टा में काम करते करते हैं और बच्चे भी उनके साथ काम कर रहे थे इसी बीच दोनों बच्चे ईंट भट्टा के पास एक गड्ढे में डूब गए. घटना के तुरंत बाद उन्होंने बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.
मृतकों की पहचान बरियापुर थाना के साकिन मुरला मुशहरी के छोटकी खड़िया के रहने वाले मुनीलाल सदा की 5 वर्ष की बेटी बासो कुमारी और सुल्तानगंज के साकिन शिवनंदनपुर के रहने वाले उदय मांझी की बेटी गुलाबो कुमारी के रुप में हुई है. इधर, इस घटना की सूचना के बाद प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे. और उन्होंने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
रिपोर्ट -अतीश दीपंकर









