Bihar (Bhagalpur): नीतीश कुमार बिहार सीएम की गद्दी छोड़ दिल्ली कूच करने जा रहे हैं. उनके राज्यसभा का सदस्य बनने की मंशा जाहिर करने के बाद सियासी जगत में कई तरह की चर्चाएं होने लगी थी. अब जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने भी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया मीडिया से साझा की.
उन्होंने कहा कि
दिल्ली में बैठे लोगों के नुमाइंदे अब बिहार के CM बनेंगे और बिहार की सरकार अब गुजरात के लोगों द्वारा दिल्ली में बैठकर चलाई जाएगी. साथ ही कहा कि 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद भी नीतीश कुमार CM नहीं रह पा रहे हैं, क्योंकि यह जनता का असली बहुमत नहीं है, बल्कि पैसे और इलेक्शन कमीशन के बल पर मैनेज किया जा रहा बहुमत है.
NEET छात्रा वाले मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस सहित सारी जांच एजेंसियों द्वारा भी नहीं सुलझाया जा पा रहा. पहले पुलिस ने मामले को उलझाया, फिर बारी एसआईटी की आई. इसे बाद केस सीबीआई के हाथों में सौंपा गया, अब वह भी मामले को उलझाने का ही कार्य कर रही है.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त उलझन क्रियाओं से साफ स्पष्ट है कि घटना के पीछे अवश्य बड़े नामों की संलिप्तता है, जिस कारण पुलिस भी अपराधी को पकड़ने से डर रही है.
रिपोर्ट: अतीश दीपंकर









