
अनगड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
रांची के अनगड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो चोरी के ट्रैक्टर और एक स्कॉर्पियो बरामद की है. कार्रवाई सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में हुई.













