
पर्वतारोही समीरा खान कर रही बच्चियों को जागरूक, 37 देशों का कर चुकी हैं साइकिल से भ्रमण
पर्वतारोही समीरा खान पूरे देश में साइकिल से भ्रमण कर बच्चियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यात्रा कर रही हैं. स्कूलों में जा-जाकर बच्चियों को जागरूक करती हैं, साथ ही माता-पिता को बच्चियों की पढ़ाई में खर्च करने के लिए भी जागरूकता फैलाती हैं.














