Giridih News: डुमरी से विधायक जयराम महतो की पार्टी JLKM के गिरिडीह के निलंबित नेता सलमान अंसारी को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है. दरअसल, सलमान के खिलाफ पिछले साल दिसंबर महीने में एक महिला ने छेड़खानी करने और जमीन पर काम कराने के नाम पर रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाया था. और इस संबंध में महिला ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर सलमान के खिलाफ केस दर्ज कराई. 
इधर, केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की. और आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने सलमान अंसारी को गुरुवार (26 मार्च 2026) को उसके घर से दबोच लिया और उसे जेल भेज दिया. हालांकि गिरफ्तार के बाद आरोपी काफी देर तक सदर अस्पताल में ड्रामा करता रहा. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसपर काबू पाया और सदर अस्पताल में जांच के बाद उसे जेल भेजा.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू









