
‘ऑपरेशन घेराबंदी’: मरघट्टी के सुनसान खेत से हथियारबंद गिरोह धराया, देसी कट्टा सहित कई हथियार बरामद
मुफ़स्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के गिरोह को देसी कट्टा और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को प्राप्त सूचना के अनुसार ये गिरोह बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.















