
दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहित बेटी, मोबाइल की मांग बनी मौत की वजह
बिहार के सहरसा से दहेज कांड का काला सच एक बार फिर रौशनी में आया है. सात महीने पहले ही शादी हुई लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. 5 लाख दहेज शादी के समय देने के बावजूद पहले बाइक, फिर मोबाइल की मांग को लेकर लगातार लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था.















