
घाटशिला उपचुनाव में बंपर वोटिंग: ग्रामीणों ने विकास को बनाया मुद्दा
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में ग्रामीण इलाकों ने पिछड़ेपन के बावजूद रिकॉर्ड मतदान कर राजनीतिक दलों को स्पष्ट संदेश दिया है. मुसावनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में पहले बहिष्कार की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर मतदान कर लोकतंत्र में आस्था जताई.















