
दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
पटना के दानापुर दियारा स्थित मानस बाजार में रविवार रात मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में मो. बबलू, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं. इंदिरा आवास योजना का यह मकान जर्जर था. हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है.















