
अंश-अंशिका का हो चुका था सौदा, बच्चा चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार
अंश और अंशिका के अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके गिरोह का भी भंडाफोड़ कर दिया है. गिरोह के 13 सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ 12 अन्य लापता बच्चों को भी बरामद कर लिया है. वही अंश-अंशिका की सौदेबाजी कर लिए जाने की बात भी सामने आई है.















