
दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त: मोतिहारी में 94% हथियार जमा, 55 लाइसेंस निलंबित
मोकामा में दबंग नेता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बिहार पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. मोतिहारी में 94% लाइसेंसी हथियार जमा कराए गए और 55 लाइसेंस निलंबित किए गए. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि केवल उन्हीं के हथियार रखे गए हैं जिन्हें सुरक्षा का वास्तविक खतरा है.














