
वन्दे मातरम की 150वीं जयंती पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, देशभक्ति नारों से सजी महफिल
वन्दे मातरम की 150वीं जयंती पर गिरिडीह में पुलिस कर्मियों और स्कूल छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाया. न्यू समाहरणालय परिसर में डीएसपी कोसर अली के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, वहीं सर जेसी बॉस स्कूल की छात्राओं ने भी “वन्दे मातरम” गाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया.















