
गिरिडीह के जूनियर जैन विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया एनुअल डे प्रोग्राम, बच्चों में दिखा खासा उत्साह
साल के अंत में स्कूलों में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है. इसपर 'सोने पर सुहागा' यदि बच्चों को खेलकूद का हिस्सा बनने का मौका मिल जाए. ऐसा ही कुछ उत्साहपूर्ण नजारा देखने को मिला गिरिडीह के जूनियर जैन विद्यालय में, जब स्कूल के एनुअल डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.



















































