आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को हराकर दर्ज की पहली जीत
आयरलैंड ने पहली बार किसी भी प्रारूप में भारत को हराकर इतिहास रच दिया. अभिषेक शर्मा की तेजतर्रार पारी भी टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सकी.

आयरलैंड ने भारतीय टीम को बड़ा झटका देते हुए टी20 मुकाबले में 34 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत के खिलाफ यह उसकी पहली जीत है। वहीं, श्रेयस अय्यर का टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच हार के साथ समाप्त हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने कप्तान लॉर्कन टकर के अर्धशतक और गैरेथ डेलानी की 49 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
जवाब में भारत की शुरुआत तेज रही। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बटोरे I हालांकि दूसरे छोर से विकेटों का पतन जारी रहा। डेब्यू कर रहे गेंदबाज मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंद्रा ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मध्यक्रम भी दबाव से बाहर नहीं निकल सका और टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई।
अंतिम ओवरों में भारत को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन शिवम दुबे, अक्षर पटेल और हर्षित राणा के आउट होने से मैच पूरी तरह आयरलैंड के पक्ष में चला गया। भारतीय टीम 148 रन पर सिमट गई और मेजबान टीम ने ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









