"अगर राजनीतिक ढकोसला ही करना है तो पैदल चलिए" : PM मोदी की ईंधन बचत की अपील पर JMM का तंज
प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री सुदिव्य सोनू ने इस पर तंज कसा है.

Ranchi, Jharkhand: प्रधानमंत्री की ईंधन संरक्षण वाले अपील पर देशभर में राजनीति तेज हो गई है. झारखंड भी इससे अछूता नहीं है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. प्रधानमंत्री की अपील के बाद देशभर के कई मुख्यमंत्री और राज्यपालों ने अपने काफिले को आधा से भी कम कर दिया है. झारखंड के राज्यपाल ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या मात्र चार कर दी है. हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे राजनीतिक ढकोसला बताया है. जेएमएम कोटे से सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा है कि जब राजनीतिक ढकोसला ही करना है तो गाड़ी से चलने की आवश्यकता क्या है पैदल चलिए.
इधर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अब हाल ही में कई राज्यों के चुनाव संपन्न हुए उसे समय बीजेपी को ईंधन बचाने की याद नहीं आई. आज जब हालात बेकाबू हो रहे हैं तब लोगों से अपील कर रहे हैं.
वहीं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि देश को प्रधानमंत्री के साथ खड़ा होना चाहिए और ईंधन संरक्षण पर विचार करना चाहिए यह समस्या केवल हमारे देश में ही नहीं है. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न हुई समस्या है इस पर राजनीति उचित नहीं.
(रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंतजार खत्म ! झारखंड के 7 लाख अवैध मकान होंगे वैध, पोर्टल हुआ लॉन्च

अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिला गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद







