गिरिडीह में जमीन माफियाओं ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या
गिरिडीह में एक बुजुर्ग महिला की जमीन माफियों ने बेहरमी से पिटाई करके हत्या कर दी है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): जमीन माफियाओं की गुंडागर्दी ने गिरिडीह पुलिस की बुलंदी को खत्म कर दिया है. मामला जिले के पचम्बा थाना इलाके के सुंदाटांड़ का है जहां बुधवार देर शाम जमीन माफियाओं ने एक 80 साल की बुजुर्ग की पिटाई करके उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान पोथवा देवी के रूप में हुई है.
परिजनों का आरोप है कि पचम्बा थाना पुलिस को कई बार सूचना दिए जाने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची. इस दौरान किशुन यादव, बासदेब यादव, मितान यादव, कैलेंडर खान समेत करीब आधा दर्जन जमीन माफियाओं ने मृतिका के घर पर पहुंचक जमकर उत्पात मचाया और उसकी पिटाई शुरु कर दी. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, जब वृद्ध महिला की मौत के बाद सभी आरोप मौके से फरार हो गए. इधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, मृतका के परिवारवालों के अनुसार, सारे आरोपी सुबह से गांव के उनके पैतृक जमीन को जबरन घेराबंदी करा रहे थे. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इस दौरान विवाद और बढ़ता गया. जिसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi के बाजार में आ गई बेशकीमती सब्जी, स्वाद में नॉनवेज भी फेल...कीमत सुन उड़ेंगे आपके होश

झारखंड में 19 मई तक गरज-चमक के साथ होगी मूसलाधार बारिश ! आज 19 जिलों में तांडव मचाएगी तूफानी हवाएं







