छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
कोलकाता पब्लिक स्कूल के 9 विद्यार्थियों का चयन रायपुर में होने वाले वुडबॉल नेशनल गेम्स अंडर-17 की प्रतियोगिता के लिए किया गया है. वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल के वद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल भी हासिल किया था.

Ranchi, Jharkhand: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आगामी 14 से 17 मई तक वुडबॉल नेशनल गेम्स अंडर-17 का आयोजन होने जा रहा है. वहीं झारखंड से इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व ओरमांझी स्थित कोलकाता पब्लिक स्कूल के छात्र करने वाले हैं. उक्त स्कूल से 9 छात्रों का चयन किया गया है.

चयनित छात्रों में अंकित कुमार, मंजीत कुमार, कृष्णा महतो तथा प्रिंस कुमार सिंह के साथ छात्राओं में अनुष्का कुमारी, शिवानी कुमारी, सृजल सिंह, आकांक्षा कुमारी तथा रिया कुमारी का नाम शामिल है.
बता दें कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दोनों संवर्गो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था. स्कूल के उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा प्राचार्या प्रियंवदा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षकों ने सफलता की शुभकामनाएं देते हुए आज सभी प्रतिभागियों को रायपुर के लिए विदा किया.
वहीं बताया गया कि खिलाड़ियों के साथ कोच संतोष कुमार तथा शिक्षिका प्रतीक्षा पांडेय भी रायपुर के राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Shravani Mela 2026: बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, बन रहा फोर-लेन और अलग कांवड़िया पथ

पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर गिरिडीह में भाजपा की बड़ी बैठक, पूर्व सांसद ने पदाधिकारियों को दिया 24 घंटे प्रवास का निर्देश







