रांची में बढ़ी हैं दोपहिया वाहन चोरी की घटनायें, भीड़भाड़ वाले इलाकों को बदमाश बनाते हैं निशाना
धार्मिक स्थल, बाजार और अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हैं।

Ranchi/Jharkhand:पिछले कुछ समय से रांची में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है। हाल के समाचारों में शहर में चोरी की आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट लगातार आ रही हैं।
ऐसे मामलों में अक्सर चोर: भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल, बाजार और अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हैं। ऐसा ही एक मामला CCTV कैमरे में कैद हुई है। कडरू गुरुद्वारा के बाहर से स्कूटी चोरी करते देखा जा सकता है। CCTV कैमरा में साफ देखा जा सकता है चोर शराबी होने की एक्टिंग करता नजर आता है, फिर आराम से स्कूटी लेकर फरार हो जाता है। ये बदमाश बेखौफ़ 5 से 10 मिनट में लॉक तोड़कर वाहन ले जाते हैं। वहीं नंबर प्लेट बदलकर दूसरे जिले या राज्य में बेच देते हैं।
आम जान ऐसी घटनाओं से बचने के लिए निम्न तरीके से सावधानी बारात सकते हैं: आसपास के CCTV तुरंत चेक करवाएं। सोशल मीडिया और स्थानीय WhatsApp ग्रुप में गाड़ी नंबर शेयर करें। इंश्योरेंस है तो तुरंत चोरी की सूचना दें। थाना में FIR की कॉपी लेकर रखें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"अगर राजनीतिक ढकोसला ही करना है तो पैदल चलिए" : PM मोदी की ईंधन बचत की अपील पर JMM का तंज

गिरिडीह में बढ़ता जमीन माफियाओं का आतंक, वृद्ध महिला की मौत मामले में अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी







