रांची में ABVP का जोरदार हंगामा! पुराने विधानसभा के पास पुलिस से भारी धक्का-मुक्की, दर्जनों छात्र लिए गए हिरासत में
रांची के पुराने विधानसभा के पास ABVP के विरोध मार्च को पुलिस ने रोका। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Ranchi: झारखंड में छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में चल रहे परीक्षा विवादों के बीच अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भी आर-पार के मूड में सड़क पर उतर आई है। राजधानी रांची के पुराने विधानसभा के पास ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी बवाल और धक्का-मुक्की देखने को मिली है।

मार्च निकालने जा रहे थे छात्र, पुलिस ने किया डिटेन
जानकारी के मुताबिक, ABVP के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता पुराने विधानसभा परिसर के पास इकट्ठा हुए थे। यहां से वे अपना प्रस्तावित विरोध मार्च निकालने वाले थे। लेकिन वहां पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मार्च शुरू होने से पहले ही प्रदर्शनकारी छात्रों को डिटेन (हिरासत में लेना) करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच भारी धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई।
गुस्साए छात्रों ने रोकी पुलिस की बस!
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पकड़कर हिरासत में लिया और उन्हें वहां खड़ी पुलिस की बस में बैठा दिया। लेकिन असली हंगामा इसके बाद शुरू हुआ।

पुलिस के इस एक्शन से गुस्साए अन्य ABVP कार्यकर्ताओं ने बस को चारों तरफ से घेर लिया और सड़क पर अड़ गए। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस की बस को आगे ही नहीं बढ़ने दिया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लाठीचार्ज में घायल देवेंद्र नाथ महतो से मिलने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

झारखंड के IPS अनीश गुप्ता को CBI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, Joint Director पद पर प्रमोशन







