झारखंड में 19 मई तक गरज-चमक के साथ होगी मूसलाधार बारिश ! आज 19 जिलों में तांडव मचाएगी तूफानी हवाएं
पिछले एक हफ्ते से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था लेकिन उमड़-घुमड़ कर आए काले बादल रोज दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरस रहे हैं. जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है

Jharkhand Weather Update: झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने राज्य के मौसम का मिजाज ही बदल दिया है. लोगों को ऐसा लग रहा है जैसे... बरसात का मौसम का मौसम आ गया हो. हालांकि पिछले एक हफ्ते से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था लेकिन उमड़-घुमड़ कर आए काले बादल रोज दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरस रहे हैं. जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है लेकिन बारिश की वजह से उनका जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इसके साथ ही बारिश होने के मौसम सुहावना सा हो गया है. वहीं, सुबह-शाम और रात में लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा है.
बात बीते दिन बुधवार (13 मई 2026) की करें तो दोपहर के समय राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, मेघ गरज के साथ जमकर बारिश हुई. इससे कई जगहों पर कहीं पेड़ गिर गई तो कहीं वाहनों के ऊपर पेड़ की टहनियां गिरी. इससे सड़क पर वाहनों के आवागमन कुछ देर ठप रहा. इसके अलावा बुधवार देर रात को भी मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान तेज हवा और आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से भी अधिक रही. इस बीच एहतियातन बिजली विभाग की ओर से करंट काट दी गई, जिससे शहरभर में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई.
बता दें, मौसम विभाग ने आज, गुरुवार (14 मई) को और आने वाले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है आज राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होगी लेकिन कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप भी बरकरार रहेगा. इस दौरान 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. विभाग की ओर से आगामी 19 मई तक मौसम का हालात कुछ इसी तरह रहने की उम्मीद हैं.
इन जिलों में विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, आज यानी गुरुवार को राज्य के 19 जिलों में तेज आंधी-तूफान, मेघ गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है, विभाग की ओर से इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान इन जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, दुमका, धनबाद, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पलामू जिला के नाम शामिल हैं.
इसके अलावा विभाग ने मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताते हुए राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है उनमें गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिला शामिल है. इन जिलों में लोगों को बारिश के बाद भारी गर्मी का दंश झेलना पड़ सकता है. बता दें, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्री-मानसून एक्टिव हो गया है. इसके असर के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है इस दौरान तेज तूफानी हवाओं और आसमानी बिजली भी गिर रही है जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कोलकाता में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन

जमुआ किशोर अपहरण मामला: परिजनों की डांट से बचने के लिए रची थी झूठी कहानी, जांच में खुलासा







