बिजली-पानी संकट से जूझ रहा पाकुड़ सदर अस्पताल का डायलिसिस केंद्र, मरीजों की जान जोखिम में
संसाधनों के अभाव में मरीजों को निर्धारित 4 घंटे की जगह मात्र डेढ़ से दो घंटे तक ही डायलिसिस दिया जा रहा है.

Pakur, Jharkhand: पाकुड़ सदर अस्पताल में संचालित नि:शुल्क डायलिसिस केंद्र बिजली और पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है. संसाधनों के अभाव में मरीजों को निर्धारित 4 घंटे की जगह मात्र डेढ़ से दो घंटे तक ही डायलिसिस दिया जा रहा है. मरीजों और परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती और पानी की कमी के कारण इलाज बीच में रोकना पड़ रहा है, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है.
डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज धनंजय इंदी ने बताया कि एक मरीज के लिए करीब 200 लीटर शुद्ध पानी की जरूरत होती है, लेकिन गिरते भूजल स्तर और लगातार बिजली संकट से व्यवस्था चरमरा गई है. वहीं परिजनों ने अस्पताल में 24 घंटे बिजली, नई बोरिंग और बेहतर पानी व्यवस्था की मांग करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
(पाकुड़ से नंद किशोर मंडल की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल







