
थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों में एचआईवी संक्रमण के बाद सख्त हुई सरकार, सभी ब्लड बैंकों में एलाइज़ा टेस्ट अनिवार्य
चाईबासा में थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों में एचआईवी संक्रमण के बाद झारखंड सरकार ने सभी ब्लड बैंकों में एलिसा टेस्ट अनिवार्य किया है. जांच समिति ने पाया कि पांच जिलों में एलिसा मशीनें कार्यरत नहीं हैं. स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड टेस्ट बंद कर केवल एलिसा जांच से रक्त परीक्षण के निर्देश दिए हैं.















