मध्य प्रदेश के उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी
उज्जैन के झालरिया गांव स्थित बोरवेल में एक तीन साल का बच्चा गिर गया है. जिसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अबतक 35 फीट से अधिक की खुदाई कर ली गई है. मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौजूद हैं.

Ujjain (Madhya Pradesh): मध्यप्रदेश के उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया है. यह घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है.
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है. बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है. स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं. कैमरे में बच्चे की धुंधली तस्वीर आ रही है. जिससे यह कहना मुश्किल है कि बच्चा किस स्थिति में है. सांस लेने में दिक्कत न आए इसके लिए बच्चे को अलग से ऑक्सीजन भी दी जा रही है.
मासूम बच्चा का नाम भागीरथ है. वह अब भी बोरवेल के 70 फीट गहरे गड्ढे में फंसा हुआ है जिसे बाहर सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इसके लिए बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है अबतक करीब 40 फीट गहराई तक गड्ढा खोद लिया गया है.
जटिल चट्टानों के सामने आने के कारण अब गड्ढा खोदने का काम रोका गया है. बच्चा बोरवेल में 70 फीट की गहराई में फंसा है और लगभग 70 फीट की गहराई से पानी की शुरुआत भी हो चुकी है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोरवेल में 35 फीट गहराई तक पाईप है इसके बाद से पत्थर और मिट्टी है. बोरवेल करीब 200 फीट गहरा है.
मासूम को बाहर निकालने के लिए लोहे का हुक भी डाला गया है बताया जा रहा है कि बच्चे का एक हाथ हुक में फंस गया है जबकि दूसरे हाथ के लिए भी हुक डालने का काम जारी है. जानकारी के अनुसार, हुक के जरिए बच्चे का शर्ट फटकर बाहर आया है. कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, विधायक जितेंद्र पण्ड्या सहित प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का अमला रात से ही मौके पर मौजूद हैं. 
राजस्थान का रहने वाला है परिवार
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मुताबिक, बच्चा भागीरथ (3 वर्ष) के पिता का नाम प्रवीण देवासी है जो राजस्थान के पाली जिला के गुड़ानला के रहने वाले हैं. प्रवीण का परिवार पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था. इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पलदूना रोड स्थित खुले बोरवेल में गिर गया.
प्रवीण के 3 बेटे हैं जिसमें भागीरथ सबसे छोटा बेटा है. बड़े बेटे का नाम हितेश (8 वर्ष) जबकि दूसरे बेटे का नाम कुलदीप (6 वर्ष) हैं दोनों पाली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं जबकि सबसे छोटा बेटा अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ उज्जैन आया था.
रिपोर्ट- अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रीवा में बुलडोजर कार्रवाई की डर से युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने जारी किया है नोटिस

IPL क्रिकेट मैच में सट्टा की बुकिंग लेने वाले 6 बुकी को पुलिस ने दबोचा, मिली करोड़ों रुपए की बुकिंग







