
"हम भारत के लोग.." - संविधान दिवस, वह पवित्र तारीख जब भारत बना गणतंत्र
भारत हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में देश की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया था. यह दिवस नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के लिए समर्पित है, ताकि देश के लोकतांत्रिक ढांचे की जड़ें मजबूत रहें.















