
मेदिनीनगर गार्ड हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, बदला लेने के लिए की थी हत्या
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित नेहमी कॉम्प्लेक्स होटल के गार्ड विनोद पांडेय हत्याकांड का पलामू पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।















