मेदिनीनगर गार्ड हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, बदला लेने के लिए की थी हत्या
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित नेहमी कॉम्प्लेक्स होटल के गार्ड विनोद पांडेय हत्याकांड का पलामू पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Medininagar Palamu मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित J M P कॉम्प्लेक्स होटल के गार्ड विनोद पांडेय हत्याकांड का पलामू पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने होटल मैनेजर से हुए पुराने विवाद का बदला लेने के लिए इस हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 11:23 बजे अज्ञात अपराधियों ने होटल के गार्ड विनोद पांडेय (निवासी- राजहरा, थाना नावाबाजार) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद शहर थाना कांड संख्या 275/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने लगातार अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 29 जुलाई को शहर थाना क्षेत्र के पोखराहा-सैच्चानी टोला से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अनुभूति सिंह उर्फ उनी (22 वर्ष) गोल्डेन वाचत्र (23 वर्ष) चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी (30 वर्ष) पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 16 जुलाई को जेएमपी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान होटल मैनेजर से हुए विवाद का बदला लेने के उद्देश्य से उन्होंने विनोद पांडेय की हत्या की। बरामद सामान
एक देशी कट्टा 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां घटना में प्रयुक्त काले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार उर्फ चंदन कमलापुरी के खिलाफ हत्या, रंगदारी, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









