शिक्षिका भारती पांडे मामले में भाजपा का प्रदर्शन, डीईओ कार्यालय व समाहरणालय का किया घेराव
भ्रष्टाचार और अमानवीयता का लगाया आरोप, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Medininagar Palamu : शिक्षिका भारती पांडे मामले को लेकर सोमवार को पलामू भाजपा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय और समाहरणालय प्रवेश द्वार का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला परिषद कार्यालय मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्ती, झंडा और बैनर के साथ मार्च निकाला तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "शिक्षिका भारती पांडे को न्याय दो", "भ्रष्ट डीईओ पलामू से वापस जाओ", "हेमंत सरकार दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करो" और "झारखंड सरकार मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार और अमानवीय व्यवहार के कारण शिक्षिका भारती पांडे को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वैधानिक अवकाश के लिए आवेदन देने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने छुट्टी स्वीकृत नहीं की और लगातार कार्यालय का चक्कर लगवाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अवकाश स्वीकृत करने के नाम पर पैसों की मांग की गई।
पूर्व सांसद मनोज भुइयां ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की जड़ें लगातार गहरी होती जा रही हैं और ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पांडे ने भी राज्य सरकार और शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार तथा संवेदनहीनता का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, आनंद सिंह, शिवकुमार मिश्रा, अजय तिवारी, डॉ. विनय, जितेंद्र तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, आशीष भारद्वाज, ज्योति पांडे, दिलीप तिवारी, रामलव चौरसिया, भीष्म चौरसिया, लवली गुप्ता, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, सुजाता सिंह, शोभा देवी, शुभम प्रसाद, इंद्रजीत सिंह डिंपल, सोमेश सिंह, राजहंस अग्रवाल, छोटू सिन्हा, सरवन गुप्ता, प्रियरंजन पाठक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ज्ञान का वास्तविक उद्देश्य समस्याएँ उत्पन्न करना नहीं, बल्कि उनका न्यायसंगत, विवेकपूर्ण और मानवीय समाधान प्रस्तुत करना है।

एक शिक्षक के भरोसे चल रहा आठवीं तक का स्कूल, अभिभावकों ने की शिक्षक व भवन की मांग







