ऑपरेशन प्रहार: पलामू पुलिस ने 320 किलो गांजा किया बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.5 करोड़ का 320 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Palamu पलामू: ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुसैनाबाद थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ से बिहार ले जाई जा रही अवैध गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक संख्या UP-14 FT-6583 को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के अंदर बनाए गए विशेष तहखाने से 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1.5 करोड़ है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक राजेश यादव (45 वर्ष), पिता शंकर यादव, निवासी मदनपुर, थाना छत्तरपुर, जिला पलामू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जप्त सामान 320 किलोग्राम अवैध गांजा (प्लास्टिक के 10 बोरों में) ट्रक संख्या UP-14 FT-6583 पलामू पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मनातू के एकलव्य विद्यालय पहुंचे उपायुक्त, शिक्षा, खेल और छात्रावास व्यवस्था का किया निरीक्षण

पलामू पुलिस ने 104 गुम हुए मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को लौटाए







