पलामू में सघन वाहन जांच अभियान, 815 वाहनों की जांच, 19 बाइक जब्त
पलामू के निर्देश पर रविवार (20 जुलाई 2026) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Medininagar Palamu पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर रविवार (20 जुलाई 2026) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकना, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करना तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, फैंसी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगे वाहन, अतिरिक्त मॉडिफिकेशन (नेम बोर्ड, एक्स्ट्रा लाइट आदि) वाले वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drunk & Drive), बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों की विशेष रूप से जांच की गई। अभियान के दौरान 482 दोपहिया और 333 चारपहिया, कुल 815 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 19 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया। पलामू पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे डीसी, पतली दाल पर जताई नाराजगी; छात्राओं से करियर पर की खुली

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया







