शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की ऋण बीमा योजना के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू में दिवंगत आरक्षी अजय चंद्र पांडे की पत्नी श्रीमती पूजा पांडे को ₹12,55,000 का चेक प्रदान किया गया

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की ऋण बीमा योजना के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू में दिवंगत आरक्षी अजय चंद्र पांडे की पत्नी श्रीमती पूजा पांडे को ₹12,55,000 का चेक प्रदान किया गया। यह चेक पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार की उपस्थिति में सौंपा।
दिवंगत आरक्षी अजय चंद्र पांडे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू में पदस्थापित थे। उन्होंने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक से ₹15 लाख का आवास ऋण लिया था, जो बैंक की ऋण बीमा योजना के अंतर्गत बीमित था। पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में उनके निधन के बाद बैंक ने बीमा दावा स्वीकृत करते हुए ₹12.55 लाख की राशि का भुगतान किया, जिससे उनके आवास ऋण खाते का निपटान किया जा सका।
इस अवसर पर बैंक के एनपीए प्रबंधक अभिषेक कुमार अखौरी, वरिष्ठ प्रबंधक दुर्गेश कुमार सहित अन्य बैंक अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह सहायता दिवंगत आरक्षी के परिवार के लिए आर्थिक संबल साबित होगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छेड़छाड़ व पॉक्सो मामले में आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पलामू: आईडीबीआई बैंक के CSR के तहत 10 दिव्यांगजनों को मिले पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन, वित्त मंत्री व उपायुक्त ने सौंपी चाबियां







