पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश
तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर, भूमि विवाद वाले मामलों की रिपोर्ट के साथ डीएलसीसी बैठक में उपस्थित होने का निर्देश।

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भवन निर्माण, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, एनआरईपी, सिंचाई, लघु सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता तथा जिला परिषद के अंतर्गत संचालित निर्माण एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बारिश के कारण कार्य प्रभावित होने की जानकारी दी, जिस पर डीसी ने गुणवत्ता के साथ सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन संवेदकों ने कार्य आवंटित होने के बावजूद काम शुरू नहीं किया है, उनके विरुद्ध डिबार (काली सूची) करने की कार्रवाई की जाए। भूमि उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। डीसी ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे ऐसे मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में उपस्थित हों, ताकि संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय कर भूमि संबंधी बाधाओं का समाधान कर योजनाओं को जल्द शुरू कराया जा सके। बैठक में सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छेड़छाड़ व पॉक्सो मामले में आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पलामू: आईडीबीआई बैंक के CSR के तहत 10 दिव्यांगजनों को मिले पेट्रोल चालित तीन पहिया वाहन, वित्त मंत्री व उपायुक्त ने सौंपी चाबियां







