विनीत तिवारी हत्याकांड: फरार आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार
विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मामले के फरार वांछित अभियुक्त प्रशांत तिवारी (26 वर्ष) को झांसी (उत्तर प्रदेश) से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है

Medaninagar Palamu पलामू। विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मामले के फरार वांछित अभियुक्त प्रशांत तिवारी (26 वर्ष) को झांसी (उत्तर प्रदेश) से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शहर थाना कांड संख्या 141/2026 के अनुसंधान के दौरान की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही उसने इस मामले में अन्य सहयोगी अपराधियों की भूमिका होने की भी जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत तिवारी (26 वर्ष), पिता– कौशल किशोर तिवारी, निवासी– बड़कागांव, पोस्ट– रजवाडीह, थाना– सदर, जिला– पलामू के रूप में हुई है। बरामद सामान: सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल एसबीआई का एटीएम कार्ड पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और अनुसंधान आगे बढ़ाया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में सड़क हादसों पर डीसी सख्त, ब्लैक स्पॉट पर बनेगी विशेष कार्ययोजना

पलामू में ई-गवर्नेंस सेवाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने लंबित प्रमाणपत्रों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश







