बच्चियों के साथ दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में दो शिक्षक हुए निलंबित
क्सर के डुमरांव में एक मध्य विद्यालय के दो शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं। आपत्तिजनक वीडियो मामले में शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर जांच कमेटी गठित की है।


जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के अरियाव पंचायत स्थित अहीर का डेरा मध्य विद्यालय के दो शिक्षकों पर छात्राओं से जुड़े गंभीर आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
आरोपों के मुताबिक, स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार पर एक नाबालिग छात्रा को स्कूल से बाहर ले जाने, उसके साथ यौन अपराध करने और घटना से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद पर भी आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने और उसे प्रसारित करने से जुड़े आरोप सामने आए हैं।
वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि मामले से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी शिक्षा विभाग तक पहुंची। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण ने बताया कि दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए विभाग की ओर से अनुशंसा भी की गई है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है और जांच अभी जारी है।
जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी तस्वीर
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में जिन दो छात्राओं का जिक्र सामने आया है, वे संबंधित विद्यालय की छात्राएं नहीं हैं। ऐसे में विभागीय जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पूरे मामले में वास्तव में क्या हुआ और आरोपों में कितनी सच्चाई है।
फिलहाल पुलिस और विभागीय स्तर पर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी। नाबालिगों की पहचान और उनकी निजता को देखते हुए उनके संबंध में कोई व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘चीनी मिल की जमीन बिक चुकी है, अब कहां से आएगी?’ प्रशांत किशोर ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

MLC चुनाव में किस्मत आजमाएगी जन सुराज, सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान







