मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने के दिए निर्देश, पलामू में 15 आवेदकों को मिला लाइसेंस
मुख्यमंत्री ने हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।

Medininagar Palamu मुख्यमंत्री ने हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों को लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उनका त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद सहित विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पलामू के उपायुक्त ने सांकेतिक रूप से 15 आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया। साथ ही सभी लाभुकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन के अनुसार जून 2026 में आयोजित विशेष शिविरों के माध्यम से 1,598 लोगों ने लर्निंग (नौशिखुआ) ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 1,220 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया जा चुका है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 15 लाख के इनामी नक्सली सहित कुल 16 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण

आज खेत सूखे हैं, कल महंगा हो सकता है आपका चावल! गोड्डा के किसानों की चिंता समझिए







