
घाटशिला और बिहार चुनाव को लेकर रांची में JMM की बड़ी बैठक
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई गई है. जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
@archugul
Professional journalist at Naxatra News, delivering factual and timely news coverage.

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई गई है. जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में दरिंदों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि युवती मेला देखने गई थी. जिसके साथ दरिंदों सामूहिक दुष्कर्म किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.

मध्य प्रदेश में जहरीले कोल्डरिफ कफ सिरफ मामले में अब ईडी की एंट्री हो गई है. कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज ईडी ने श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर छापेमारी की. सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक को मध्य प्रदेश पुलिस ने 9 अक्टूबर 2025 को ही गिरफ्तार किया है.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अदालत ने IRCTC घोटाले में लालू परिवार को बड़ा झटका दिया. कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने के आदेश सुनाए. जबकि लैंड फॉर जॉब केस में अदालत ने अपना फैसला अगली तारीख के लिए टाल दिया. लालू पर आरोप लगा था कि 2004 से 2009 के बीच रेलमंत्री रहते हुए उन्होंने IRCTC के दो होटलों BNR रांची और BNR पुरी के रखरखाव के ठेके अवैध तरीके से दिए गए.

राजधानी के तुपुदाना क्षेत्र में रांची पुलिस और कोयलांचल शांति समिति गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में आफताब आलम नाम के एक अपराधी को कमर और पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है.

आज का दिन कई राशि के लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है. वृषभ राशि कहता है कि अधिक अपेक्षाएं या दूसरों की स्वीकृति पाने की इच्छा आपको उलझा सकती है. कई राशि अपने जातक को अपनी हेल्थ को लेकर खास ख्याल रखने को कह रहा.

हाल के दिनो योग गुरु श्री रविशंकर की संस्था द्वारा लगातार शिविर का आयोजन किया जाता रहा है. शिविर में प्राणायाम और योग से मानसिक रूप से होने वाले फायदे की जानकारी दी गई.

रांची के डॉक्टर डॉ समित मधुप लाल से प्रिंस खान के नाम में 2 करोड़ की रंगदारी की मांग के बाद राजधानी के चिकित्सा समुदाय में डर का माहौल है. मामले में डॉ समित ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर केस दर्ज करा ली है. जिसपर अरगोड़ा थाना पुलिस अब साइबर सेल की मदद से मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

JAC की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बदलाव को लेकर झारखंड बोर्ड का कहना है कि आगामी वर्ष 2026 से बोर्ड परीक्षा स्किल बेस्ड होगी जिससे स्टूडेंट्स की ‘थिंकिंग पावर’ टेस्ट होगी और स्टूडेंट की सोचेने और समझने की शक्ति बढ़ेगी.

चाईबासा में ओडिशा के क्योंझर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले महाकाल गिरोह का भंडाभोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद की है.

रांची पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने सेंट जेवियर कॉलेज में आयोजित संविधान आदिवासी अधिकार बनाम जमीनी हकीकत विषय पर चर्चा की. मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मूलवासी-आदिवासी कहने से ये लोग बचते हैं. जब तक संविधान आपके पास है आपका जल जंगल जमीन सुरक्षित हैं.
