गिरिडीह के संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा
गिरिडीह में संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार की देर शाम भव्य नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार की देर शाम भव्य नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी.

शहर में ऐतिहासिक रूप से निकले इस शोभा यात्रा में माता संतोषी के तस्वीर के साथ छउ नृत्य के कलाकारों को खास रूप से शामिल किया गया. इस दौरान टीम के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों का मन मोह लिया. शाभा यात्रा में भूत पिशाच का वेश धारण किए कलाकारों की टीम भी शामिल हुई.
शहर के मकतपुर रोड स्थित नवनिर्मित संतोषी माता मंदिर से निकले शोभा यात्रा में देवी देवताओं की झांकी के साथ माता संतोषी का वेश में एक बच्ची भी शामिल हुई. जबकि एक खुले जीप में बच्चे भी भगवान गणेश समेत अन्य देवी देवता के वेश में शामिल हुए.
गाजे बाजे के साथ भक्तों का हुजूम शोभा यात्रा के रूप में जब शहर भ्रमण के लिए निकला. तो शहर का माहौल भक्तिमय हो गया. इधर शोभा यात्रा में प्रदीप अग्रवाल, संदीप डांगीच, डिंपल साहू, पूनम बरनवाल, सतीश साहू समेत हजारों की संख्या महिलाओं के साथ युवाओं की टोली और युवतियों की भीड़ शामिल हुईं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज पूरी तरह ठप

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ आज 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश







