झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ आज 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश
झारखंड के मौसम में इस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है. जिससे तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, विभाग ने राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और...

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में अचानक बदलाव और बारिश की वजह से राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में इस वक्त मौसम सुहावना सा हो गया. बीते कुछ दिनों पहले गर्मी की तपिश ने लोगों को परेशान कर रखा था लेकिन अब बारिश होने के बाद गर्मी से लोगों बड़ी राहत मिल रही है. बात राजधानी रांची के आज के मौमस की करें तो, सुबह से ठंडी-ठंडी और सुहावनी हवाएं चल रही है जिससे मौसम काफी रोमांटिक हो गया है. लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर घूम रहे हैं और मौसम का आनंद ले रहे हैं.
विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट
इन सबके बीच मौसम विभाग की ओर से आज भी राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में मेघ गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. रांची सहित कई जिलों में इस समय आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कभी भी झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग केंद्र रांची के मौमस वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि राजधानी रांची समेत राज्य के करीब 17 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए तेज आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उन्होंने बताया कि इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच राज्य के मौसम में काफी तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है.
पिछले 24 घंटे के भीतर झारखंड के कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हुई. जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले स्थित बहरागोड़ा में (85.2 mm) सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है इसके साथ ही कई अन्य जिला जैसे जामताड़ा, चाईबासा,बोकारो, देवघर, धनबाद, पश्चिम सिंहभूम, और दुमका में भी अच्छी बारिश हुई. साथ ही गढ़वा, पलामू, और चतरा में भी बारिश हुई. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की घटनाएं होने की भी खबर हैं.
आज इन जिलों में होगी मेघगरज के साथ बारिश
मौसम विभाग केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि राज्य के अधिकांश जिलों में आज यानी 1 मई को भी बादल छाए रहेंगे. इस दौरान तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, सबसे अधिक जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें पूर्वी-मध्य हिस्से- धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका जिलों के नाम शामिल हैं.
हालांकि इस बीच राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा. लेकिन मौसम के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. राजधानी रांची के तापमान की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21-23 डिग्री सेलिसिय के आसपास रह सकता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Simdega: सर्वाइकल कैंसर और दृष्टिहीनता से झारखंड को मुक्त करना हमारा लक्ष्य – डॉ. भारती कश्यप

बाइक सवार तीन युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़, एक की मौत, दो की हालत गंभीर







