DJ में डांस को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 5 राउंड फायरिंग हुई, एक को लगी गोली
बाढ़ में एक शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान डीजे में डांस करने को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए. इस दौरान मामला इतना बढ़ा कि 5 राउंड फायरिंग चल गई. जिससे एक युवक को गोली लगी. जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है.

Barh / Bihar (Report By- Ravi Shankar Sharma): शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस बीच अचानक किसी ने 5 राउंड फायरिंग की. जिसमें एक युवक को गोली लगी. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है. इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है. बता दें, यह पूरा मामला बाढ़ अंतर्गत घोसवरी प्रखंड के केवटी गांव का है जहां शादी समारोह में जश्न का माहौल अचानक हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.
जानकारी के अनुसार, केवटी गांव में दो अलग-अलग जाति के घरों में शादी का उत्सव था. दोनों पक्षों की ओर से डीजे के साथ महिलाएं डांस करती हुई निकल रही थी. इसी दौरान जब दोनों डीजे आमने-सामने आ गए तो दूसरे जाति के कुछ उच्चक्के बदमाश डांस कर रही महिलाओं के बीच घुस गए और वे अभद्रता के साथ डांस करने लगे. जिन्हें फटकार लगाकर भगा दिया गया. इस बीच डांस करने वाले युवक वहां से भाग तो गए लेकिन इसके तुरंत बाद वे हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और पहले से डांस कर रहे महिला और पुरुषों पर टूट पड़े. वहीं जब इसका विरोध किया गया तो उन उच्चक्कों ने फायरिंग शुरु कर दी. 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि हथियार निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की. इस गोलीबारी में केवटी गांव निवासी मौली महतो के जांघ में एक गोली लगी है जो आर-पार हो गई. गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. 
मामले की जानकारी देते हुए घायल मौली महतो के पिता और पुत्र ने बताया कि मौली महतो के भाई सुधीर प्रसाद के हाथ में भी गोली लगी है. सुधीर ने खुद भी गोली लगने की बात बताई है. हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति के गोली से जख़्मी होने की पुष्टि की है. यह घटना जातीय संघर्ष में ना बदल जाये इसे लेकर एसडीपीओ रामकृष्ण कई थाना के पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वे मामले को नियंत्रित करने में जुट गए.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही सामियागढ़ थाने की पुलिस भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई अन्य थानों की पुलिस को भी बैकअप के लिए बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और गांव के बुजुर्गों के साथ मिलकर स्थिति को शांत करने की कोशिश में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गया में पति के साथ ससुराल लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर ही किया लाठी डंडे से हमला

MP: रील बनाने को लेकर विवाद बना मौत की वजह; पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या







