
सुपौल सदर अस्पताल से नवजात लापता, परिजन लगा रहे लापरवाही का गंभीर आरोप
सुपौल सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से एक नवजात के गायब होने से हड़कंप मच गया. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है. सीसीटीवी में बच्चे को वार्ड से बाहर ले जाते दिखाया गया है, लेकिन वापस नहीं लाया गया. मामला सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक उजागर करता है.














